Breaking news
Advertisement
bollywoodट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने दिया बेबी बॉय को जन्म

मुंबई। Vicky Kaushal and Katrina Kaif Become Prents: बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर एक नन्हा मेहमान आया है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी विक्की कौशल ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी। जिसके बाद से ही फैंस और पूरा बॉलीवुड कपल को बधाईयां दे रहा है।

पिता बने विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर लिखा कि, “हमारे घर में ढेर सारी खुशियों ने दस्तक दे दी है. बहुत सारे प्यार और आशीर्वाद के साथ हम अपने बेबी बॉय का स्वागत कर रहे हैं।” जिसके बाद यूजर्स उनके पोस्ट पर कमेंट कर बधाई देने लगे। एक यूजर ने लिखा, “बधाई, ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप दोनों को और पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई।

Vicky Kaushal and Katrina Kaif Become Prents: बता दें कि, विक्की और कैटरीना ने साल 2021 में शादी की थी और शादी की चौथी सालगिरह से पहले ही उनके घर नन्हा मेहमान आ गया है। कपल ने पहले भी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी और इस दौरान कैटरीना ने अपनी बेबी बंप की पहली फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसपर फैंस ने अपना खूब प्यार लूटाया था।

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close