छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
गृह मंत्री विजय शर्मा ने पेश किया धर्म स्वातंत्र विधायक 2026, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने उठाई आपत्ति
रायपुर। CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पेश किया गया। गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन में यह विधेयक प्रस्तुत किया, जिस पर तुरंत ही राजनीतिक बहस शुरू हो गई।
विधेयक पेश होते ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि देश के 11 राज्यों में इस तरह के मामलों पर पहले से ही न्यायालय में सुनवाई लंबित है, ऐसे में इस विधेयक पर सीधे चर्चा करना उचित नहीं है।
CG Budget Session 2026: नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि इस विधेयक को विस्तृत जांच और विचार-विमर्श के लिए विधानसभा की प्रवर समिति (सेलेक्ट कमेटी) को सौंपा जाना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर सदन में आगे और बहस होने के आसार हैं।
यह भी देखें
Advertisement




