Breaking news
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भजिया बना मौत का कारण, चखने में ठंडा भजिया लाने पर दोस्त ने ही की हत्या, फिर घंटों बैठा रहा शव के पास

रायपुर। Raipur Murder News: रायपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां मामूली विवाद ने एक दोस्त की जान ले ली। थाना खम्हारडीह क्षेत्र के कचना स्थित साहू दूध डेयरी में काम करने वाले सनी साहू ने अपने ही साथी दुर्गेश सतनामी की हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या की वजह सिर्फ ठंडा भजिया होने का विवाद था।

पुलिस के मुताबिक, 23 और 24 दिसंबर की दरम्यानी रात सनी साहू और दुर्गेश सतनामी शराब के नशे में थे। दोनों डेयरी में बैठकर शराब पी रहे थे, इसी दौरान दुर्गेश खाने के लिए भजिया लेकर आया, जो ठंडा था। इसी बात को लेकर सनी साहू ने विवाद शुरू किया और गुस्से में पास पड़ी लोहे की रॉड से दुर्गेश पर हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि दुर्गेश मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद आरोपी खुद दुर्गेश को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद आरोपी शव के पास बैठकर फूट-फूटकर रोता रहा और पश्चाताप करता नजर आया।

Raipur Murder News: पुलिस ने आरोपी सनी साहू को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड जब्त कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 405/25, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close