[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने काटी सड़क तो डीआरजी जवान गर्भवती महिला को खाट में अपनें कंधों पर उठाकर ले गए हॉस्पिटल

दंतेवाड़ा। एक ओर जहां दंतेवाड़ा पुलिस लगातार नक्सलियों के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है वहीं दूसरी ओर लगातर विभिन्न अवसरों पर आम जनता की सहायता एवं सेवा करने से भी पीछे नहीं हट रही है। दंतेवाड़ पुलिस आम जनता तक पहुंचकर कभी चिकित्सा सेवा, कभी राशन कपडे़ और अन्य प्रकार से लगातार सहायता पहुंचा रही है।

इसका एक उदारहण ग्राम रेवाली से सामने आया है। जहां पटेल पारा निवासी गर्भवती महिला कूर्म नंदे को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और वो दर्द से तड़पने लगी। परिवार वालों ने एंबुलेंस को फोन किया पर नक्सलियों द्वारा सड़क काट दिए जाने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पा रही थी। स्थिति गंभीर होता देख उनके परिवार वाले गर्भवती महिला को खाट में लेकर अस्पताल रवाना हुए ही थे कि रास्ते में डीआरजी के जवानों ने महिला को खाट में उठाकर ले जाते हुए देखा।

जिसके बाद जवानों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए तत्काल मौके से गर्भवती महिला को खाट में अपनें कंधों पर उठाकर लाया गया एवं अपने गश्त वाहन में बैठाकर पालनार स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। स्वास्थ्य केन्द्र में महिला ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। डीआरजी द्वारा गर्भवती महिला को समय से अस्पताल पहुंचाने से महिला को समय पर चिकित्सा उपचार मिलने पर महिला और नवजात शिशु दोनों की जान बचाई जा सकी। जिससे महिला का प्रसव आसानी से करवाया जा सका और माता और बच्चे दोनों सकुशल है। उन्होनें दंतेवाड़ा डीआरजी का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close