Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नेशनल पार्क मुठभेड़ पर बस्तर आईजी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 27 लाख के 6 इनामी नक्सलियों के मारे जाने की दी जानकारी

बीजापुर। Bijapur News: बीजापुर जिले में 11 नवंबर को नेशनल पार्क में हुए मुठभेड़ में  27 लाख के 6 इनामी नक्सली ढेर हुए थे। वहीं जवानों ने इन 6 माओवादियों के शव बरामद कर लिए हैं। मारे गए नक्सलियों में मोस्ट वांटेड कमांडर पापा राव की पत्नी उर्मिला और मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज बूच्चना भी शामिल हैं।

वहीं इस मुठभेड़ को लेकर र बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने बताया  कि, मुठभेड़ में 27 लाख के 6 इनामी नक्सली ढेर हुए । जिनके पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। वहीं मद्देड़ एरिया कमेटी के इंचार्ज बुचन्ना उर्फ कंन्ना भी मुठभेड़ में मारा गया।

Bijapur News: बुचन्ना पर जिले के अलग-अलग थानों में केम्प अटैक, अपहरण,हत्या , डकैती, ब्लास्ट, आगजनी जैसे 42 मामले दर्ज थे। घटना स्थल से DVCM बुचन्ना के कई अहम दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बुचन्ना का अर्बन नेटवर्क से गहरा सबन्ध रहा है। क्षेत्र के कई सफेद पोश – प्रतिष्ठित लोगों से  बुचन्ना का आर्थिक एंव सप्लाई को लेकर सम्पर्क था। जिसे लेकर पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है।

 

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close