Raipur Crime News: मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, घर के बाहर नशा करने से किया मना, तो बदमाश ने पति-पत्नी और बच्चे को मारा चाकू
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई,जहां पारस नगर इलाके में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गंज थाना क्षेत्र के पारस नगर में घर के सामने नशा करने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि बदमाश साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने मिलकर एक ही परिवार के तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।
Read More: Raipur Gangwar: दिनदहाड़े गैंगवार से थर्राया इलाका, युवकों ने एक-दूसरे पर फरसा चाकू से किया हमला, देखें वीडियो
जानकारी के मुताबिक, अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटे अनुज साहू पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमले में अरुण साहू और उनके बेटे अनुज की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Read More: Ex CM भूपेश बघेल का पुलिस प्रशासन पर बड़ा बयान,कहा हमारी भी सरकार आएगी,याद रखेंगे
Raipur Crime News: बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत घर के सामने कथित तौर पर नशा करने को लेकर हुई, जिसका विरोध परिवार ने किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ADCP सेंट्रल, ACP कोतवाली समेत गंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आरोपी साहिल खान और उसके पिता इस्माइल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।




