Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर का विवादित बयान – कहा, “कांग्रेस ने नक्सलियों का किया दामाद जैसा स्वागत”

 

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। चंद्राकर ने कहा कि “कांग्रेस ने नक्सलियों का दामाद के जैसे स्वागत किया और उन्हें संरक्षण दिया।”

उन्होंने दावा किया कि बस्तर में नक्सलियों की घुसपैठ कांग्रेस के शासनकाल में हुई, और कांग्रेस सरकार ने उनके खिलाफ कठोर कदम उठाने की बजाय उन्हें संरक्षण प्रदान किया।

“कांग्रेस के कार्यकाल में बस्तर का विकास ठप रहा, क्षेत्र शोषित और उपेक्षित रहा,” अजय चंद्राकर ने कहा। उनके इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है और कांग्रेस की तरफ से पलटवार की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close