Breaking news
Advertisement
क्राइममनोरंजन

अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी राज कुंद्रा और एक अन्य की अदालत में पेशी

मुंबई। अश्लील वीडियो बनाने और अपलोड करने के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ़्तार करने के बाद मंगलवार को एक और व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। मंगलवार दोपहर दोनों को मुंबई की एस्प्लानेड कोर्ट में पेश किया गया।

गौरतलब है कि सोमवार देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को अश्लील फ़िल्में बनाने के आरोप में गिरफ़्तार किया था। इस मामले में राज समेत 11 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। गिरफ़्तारी के बाद राज को प्रॉपर्टी सेल द्वारा मेडिकल जांच के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ़्तर पहुंचाया गया।

मंगलवार सुबह पुलिस ने एक और आरोपी रायन थार्प की गिरफ़्तारी की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, रायन को मुंबई के नज़दीक नेरल इलाक़े से पकड़ा गया था। उस पर भी पोर्नोग्राफिक वीडियो बनाने का आरोप है। दोपहर को दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया।

ये है पूरा मामला
पुलिस अश्लील वीडियो बनाने और अपलोड करने के मामले की जांच फरवरी से कर रही है। यह वही मामला है, जिसमें गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की पहले गिरफ़्तारी हुई थी और उन्हें 5 महीने जेल में भी रहना पड़ा था। हालांकि, गहना ज़मानत पर बाहर हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में राज कुंद्रा का नाम तब उछला, जब प्रॉपर्टी सेल द्वारा जांच के दौरान यूके की एक प्रोडक्शन कम्पनी का नाम सामने आया। पुलिस ने इस कम्पनी के एक एक्जीक्यूटिव उमेश कामत को गिरफ़्तार किया था।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close