
डेस्क/छत्तीसगढ़ से नक्सल खत्में को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की मिशन के तहत लगातार ऑपरेशन जारी है… वहीँ आज सुबह से ही सुकमा जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश के होने की सूचना पर डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान रवाना हुए थे। मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए और दो जवान घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक केरलापल थानाक्षेत्र के गोगुंडा इलाके में कमांडर जगदीश के होने की सूचना मिली। इसके बाद रात 12 बजे डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।
पहाड़ी इलाके में सुबह 6 बजकर 50 मिनट में गोलीबारी शुरू हुई। इसके बाद निलावाया, उप्लल्ली में मुठभेड़ हुई। इसमें 16 नक्सली मारे गए वही दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए उपचार के लिए रायपुर भेजा जा रहा है।
Sp नें की मॉनिटरिंग….
इस पूरी मुठभेड़ को एसपी किरण चव्हाण ने वॉर रूम से मॉनीटरिंग की। जवान सर्चिंग करने के बाद कैंप लौटेंगे। मुठभेड़ में ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं।




