छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मौसमहादसा
आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत,घटना के समय मोबाइल में खेल रहा था गेम..

रायपुर/प्रविंस मनहर – राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अलग अलग जिलों में आज दोपहर मौसम ने करवट ली और कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान राजधानी रायपुर में भी तेज बारिश हुई और आकाशीय बिजली भी गिरा।आकाशीय बिजली गिरने से राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के भावना नगर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम सन्नी कुमार है जो उस दौरान छत में मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इस दौरान आकाशीय बिजली ने अपना चपेट में ले लिया।
Advertisement




