[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

CG BREAKING : दिनदहाड़े ज्वैलर को बदमाशों ने मारी गोली, एक आरोपी को लोगों ने पकड़ा

बिलासपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ज्वैलर को कस्टमर बनकर पहुंचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। घायल हालत में ज्वैलर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर आईजी, एसपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक, गोड़पारा स्थित लकड़ी टाल के सामने शनिचरी के पुराना मुन्नू स्कूल के पास दीपक सोनी की दीपक ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वह रोज की तरह दीपक गुरुवार को भी अपनी दुकान में था। इसी दौरान दोपहर करीब 2.30 बजे एक बाइक पर तीन बदमाश आए और दुकान में घुसकर ज्वैलरी दिखाने के लिए कहा। दीपक उन्हें गहने निकाल कर दिखा रहा था, तभी एक बदमाश ने कट्‌टा निकाल कर तान दिया। दीपक ने बीच बचाव किया। इसी झूमाझटकी में एक बदमाश ने फायर कर दिया। गोली दीपक की कमर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा।

जिसके बाद बदमाश सारी ज्वैलरी समेटकर भागने लगे, लेकिन तभी आसपास के लोग आ गए। उन्होंने भाग रहे एक बदमाश को कट्‌टे सहित पकड़ लिया। जबकि दो बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। लोगों ने बदमाश की पिटाई कर उसे बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। घायल ज्वैलर को अपोलो अस्पताल रिफर किया गया है। मौके से पुलिस ने बदमाशों की बाइक और दो कट्‌टे बरामद किए हैं। वहीं पकड़े गए बदमाश से भी पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close