जिले में आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आने से युवक-युवती की मौत, इलाके में पसरा मातम
पेंड्रा। Death By Lightning: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आसमानी आफत का कहर देखने को मिला। जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोंगों की मौके पर ही मौत हो गई जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया।
बता दें कि, यह घटना अंडी सिलपहरी मॉल टोला क्षेत्र में हुई। दोनों मजदूर सोननदी से ट्रैक्टर में रेत भरने गए थे, तभी अचानक मौसम बदलने और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से दोनों मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया।
Death By Lightning: इस घटना के बाद पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कमलेश प्रजापति अडी गांव का रहने वाला है, जबकि वंदना बाई मध्य प्रदेश के करंजिया गांव की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हृदयविदारक घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में गमगीन माहौल है।




