Bemetara News: शातिर चोरों के निशाने में आए विधायक स्टाफ, PA के घर पर बोला धावा

बेमेतरा। Bemetara News: बेमेतरा ज़िले के साजा विधानसभा क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाएं अब बढ़ने लगी है। जिनसे अब साजा विधायक स्टाफ भी सुरक्षित नहीं है। वहीं इस बीच खबर आई है कि, विधायक के PA या PSo के घर चोरों ने धावा बोला है। जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बताया गया कि, विधायक निवास के आसपास महीने में दूसरी चोरी की वारदात हुई है।
बता दें कि, ये पूरा मामला साजा थाना अंतर्गत का है। जहां ब्लॉक मुख्यालय साजा चोरी का हॉट स्पॉट बन चुका है। जहां आए दिन चोरी की घटना सामने आ रही है। वहीं जिस रास्ते में विधायक निवास करते हैं उसी जगह दूसरी बार चोरी की वारदात हुई है। इस बार चोरों ने कुछ बड़ा करने का प्रयास किया और विधायक के स्टाफ के घर को निशाना बनाया। मजे की बात यह है कि ऐसा स्टाफ़ को साजा विधायक के ईश्वर साहू का PA कहे हैं या फिर PSO, यदि ओम साहू साजा विधायक PSO हैं तो वह अपनी ड्रेस कोड में कभी नजर क्यूँ नहीं आए।
Bemetara News: इस मामले में सबसे हैरानी की बात तो ये है कि, जिस घर में चोरी की वारदात होती है उस घर के मालिक को नहीं पता की आख़िर घर में क्या-क्या चोरी हुआ है। वहीं मीडिया के द्वारा पूछे गए सवालों को साफ मनाही करते नजर आए। उल्टा वे पत्रकार को ही शांत रहने को कहने लगे। ऐसे में अब सवाल उठता है कि,आखिर क्यों वे नहीं बता पा रहे हैं की कितनी चोरी हुई है।




