Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्यूरोक्रेट्सब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG TRANSFER : IPS अधिकारियों का तबादला, DM अवस्थी बने EOW के चीफ, अजय यादव को इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी, देखें आदेश…

रायपुर। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किया है। जिसमें सीनियर आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश में आईपीएस डीएम अवस्थी को EOW का महानिदेशक और अजय यादव को इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही रायपुर महानिरीक्षक का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह इंटेलिजेंस चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे आनंद छाबड़ा को दुर्ग आईजी बनाया गया है।

वहीं आईजी रतन लाल डांगी को संचालक पुलिस अकादमी चंदखुरी की जिम्मेदारी दी गई है। बीएन मीणा बिलासपुर आईजी बनाए गए हैं। साथ ही राजनांदगांव रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक की भूमिका निभा रहे रामगोपाल गर्ग को प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा बनाया गया है।

देखिए आदेश-


Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close