Breaking news
Advertisement
देशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने महंगाई को लेकर दिया बयान, बोले- देश में कोरोना महामारी और यूक्रेन संकट के कारण बढ़ी महंगाई

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defense Minister Rajnath Singh) ने देश में बढ़ी महंगाई को लेकर अपना बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई की वजह कोरोना और यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध का संकट है। उन्होंने कहा कि विकसित देशों चाहे अमेरिका हो या चीन, वहां भी महंगाई बहुत है। हालांकि, राजनाथ सिंह ने साथ ही दावा किया कि उनकी सरकार ने कोरोना संकट को खत्म करने के लिए जो कदम उठाए, उनकी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ आये थे।इस दौरान उन्होंने यहां निराला नगर में लखनऊ इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इसी दौरान राजनाथ ने दावा किया कि मंहगाई की वजह कोरोना और यूक्रेन संकट है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 से जब से मोदी सरकार बनी है, विश्व पटल पर भारत की विश्वसनीयता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि अब भारत जो कहता है पूरी दुनिया उसे गौर से सुनती है। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की ओर से जारी बयान के अनुसार प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने लखनऊ में विकास परियोजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यहां छह फ्लाईओवर बन गये हैं। पांच नये स्वीकृत हो चुके हैं।उन्‍होंने कहा कि अधिकारियों को कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close