Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

गोंगाव मे निगम की बुलडोजर कार्रवाई विवादों मे, bjp नेताओं की दुकान छोड़ बाकि को तोड़ने का आरोप!

The corporation's bulldozer action in Gongav is accused of breaking the shop of BJP leaders, leaving the shop of BJP leaders

हिमांशु/राजधानी रायपुर के अलग अलग इलाके मे निगम का बुलडोजर कार्रवाई जारी है वही गोगांव क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में सोमवार को नगर निगम ने अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए दर्जनों दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई अचानक की गई, जिससे स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम ने मेन रोड किनारे बनी दुकानों और नाली के ऊपर बने पाटों को तोड़ दिया। इस दौरान किसी को भी पूर्व सूचना या नोटिस नहीं दिया गया। दुकानदारों के अनुसार, ये दुकानें वर्षों से चल रही थीं और इन्हीं से उनका रोज़गार चलता है। दुकानों में चाय-पकौड़ी, कपड़े, मोबाइल, टीवी और पंखे जैसी आवश्यक वस्तुएं बेची जाती थीं।

कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। पुलिस और नगर निगम अधिकारियों के साथ तीखी बहस, गाली-गलौज और झूमाझटकी की भी खबरें हैं। कांग्रेस नेता पंकज शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया।

स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि कार्रवाई पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है। दुकानदारो ने कहा कि इलाके में कई भाजपा नेताओं की दुकानें भी हैं, लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया। जबकि आम नागरिकों और मध्यमवर्गीय लोगों की दुकानें बिना नोटिस के तोड़ी जा रही हैं।

फिलहाल गोगांव क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है। लोग प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं कि आखिर किन मापदंडों के तहत यह कार्रवाई की गई और क्या सभी के साथ समान व्यवहार हुआ?

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close