Breaking news
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

होमगार्ड के आत्महत्या की कोशिश का मामला, बहाली की मांग को लेकर सैनिकों का प्रदर्शन, की जिम्मेदारों को हटाने की मांग

कोरबा। Korba News: कोरबा में  कल एक नगर सेना के जवान संतोष पटेल ने बर्खास्तगी से आहत होकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना के विरोध में नगर सेना के जवान कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ प्रदर्शन कर रहें है। सैनिक पीड़ित जवान की तत्काल बहाली, जिला सेनानी के तबादले और दोषी अधिकारी अनुज एक्का के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, कल संतोष पटेल ने कलेक्टर परिसर में जहर का सेवन कर लिया था उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया। बाद में नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया जहां उनका इलाज जारी है।

Korba News: जवान संतोष पटेल के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उसने डिविजनल कमांडेड और कोरबा कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। वहीं इधर प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस अधीक्षक लखन पटले सैनिकों से चर्चा करने पहुंचे है, पर नगर सैनिकों नें मांगे पुरी नहीं होनें तक प्रदर्शन पर अड़े हुए है।

 

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close