[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Viral Video: नियम जीते लेकिन मर गई इंसानियत, पैसे निकलवाने के लिए मांगा सबूत, तो बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई

क्योंझर Viral Video: ओडिशा के क्योंझर जिला से एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी व्यक्ति अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया। (Keonjhar Viral Video) सिर्फ ये साबित करने के लिए कि उसकी बहन मर चुकी है और उसे बैंक से पैसे निकलवाने थे। क्योंकि बैंक से पैसे निकालने के बार-बार किए गए अनुरोधों को नजरअंदाज कर दिया गया था।

Read More: Balod News: छिन गया गरीब के आजीविका का साधन, आवारा कुत्तों के हमले से 10 बकरियों की मौत, भावुक कर देगा रोते बिलखते मालिक का ये वीडियो

क्या है पूरा मामला

डियानाली गांव के रहने वाले जीतू मुंडा नाम के एक व्यक्ति ने अपनी बहन कलारा मुंडा के शव को लेकर स्थानीय ग्रामीण बैंक में पहुंच गया। बताया गया कि, उक्त व्यक्ति अपनी बहन की मृत्यु के बाद उसकी जमा राशि निकालना चाहता था, लेकिन आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण बैंक ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। (Keonjhar Viral Video) क्योंकि अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि लेनदेन को अधिकृत करने के लिए खाताधारक की व्यक्तिगत उपस्थिति आवश्यक है। बार-बार चक्कर लगाने और प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के चलते हताश होकर वह अपनी बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया, जिससे वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

इस पूरे मामले पर उमा शंकर दलाई, उप कलेक्टर, कोनझर ने कहा कि यह घटना प्रक्रियात्मक जानकारी के अभाव के कारण हुई है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ है कि संबंधित व्यक्ति अपनी बहन का ‘क्लास-1’ कानूनी उत्तराधिकारी नहीं है, इसलिए बैंक ने उससे जरूरी दस्तावेज मांगे थे, जिन्हें वह प्रस्तुत नहीं कर सका।

वहीं सूचना मिलते ही पटना पुलिस मौके पर लपहुंची और तत्काल हस्तक्षेप किया।  पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और बाद में कंकाल को फिर से दफनाने के लिए दियानाली गांव ले गए। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सहायता की घोषणा की है। पीड़ित को 20,000 रुपये की रेड क्रॉस सहायता दी जाएगी। मृतका का मृत्यु प्रमाण पत्र जल्द जारी किया जाएगा।

Read More: Korba Road Accident: दर्दनाक हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, हाइवा और कार की भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

Viral Video: यह घटना न सिर्फ व्यवस्था की जटिलता को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सरकारी प्रक्रियाओं की जानकारी कितनी सीमित है। इस घटना ने सिस्टम और जागरूकता दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close