Ambikapur News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब का जखीरा जब्त, 8 पेटी गोवा व्हिस्की के साथ दो गिरफ्तार
अंबिकापुर। Ambikapur News: सरगुजा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 18 पेटी जब्त की है। कार्रवाई के दौरान कुल 900 पाव (करीब 162 लीटर) शराब बरामद की गई। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नुनेरा गांव में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम ने तलाशी में 18 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की बरामद की। जब्त शराब की कुल मात्रा 900 पाव यानी लगभग 162 लीटर बताई जा रही है। मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इन दो जिलों के कई अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
Ambikapur News: आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।




