Breaking news
Advertisement
धर्म

आज का राशिफल : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन होगा अच्छा, वृषभ वाले रहें सावधान

मेष राशि*: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। रिश्तों को मजबूत करने का सुनहरा मौका मिलेगा, घर-गृहस्थी की नई वस्तुएं खरीद सकते हैं और धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। बरगद के वृक्ष की जड़ में दूध अर्पित करें।

 

वृषभ राशि*: आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। वाहन संभालकर चलाएं, चोट लगने की आशंका है। मेहनत आपको सफलता दिलाएगी और आप अपने क्षेत्र में नाम कमा सकते हैं। भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी बीमार व्यक्ति की मदद करें।

 

*मिथुन राशि*: आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। कारोबार में अच्छे मौके मिलेंगे, लेकिन समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। बरगद के पेड़ के पास जाकर उसके पत्ते पर अपनी इच्छा लिखें और बहती जलधारा में प्रवाहित करें।

 

*कर्क राशि*: आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। शादी की बात चल रही है तो रिश्ता तय हो सकता है, रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर होंगे और आर्थिक मामलों में दिन बहुत अच्छा रहेगा। भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल दें और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें।

 

*सिंह राशि*: आज का दिन बेहद शुभ और भाग्यशाली रहेगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं, संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा सौदा मिल सकता है और जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिलाएं।

 

*कन्या राशि*: आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। काम में सावधानी बरतें, स्वास्थ्य पर ध्यान दें और तनाव से दूर रहें। भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र और भोजन दान करें और नमक रहित भोजन करें।

 

*तुला राशि*: आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। करियर में सुनहरे अवसर मिल सकते हैं, मेहनत का फल जरूर मिलेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। जल में गुड़ और घी डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

 

*वृश्चिक राशि*: आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। उधारी में माल देने से बचें, लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ संघर्ष करना होगा। भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में चावल मिलाकर अर्पित करें।

 

*धनु राशि*: आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। पैसा कमाने के कई मौके मिलेंगे, व्यापारिक साख बढ़ेगी और लव लाइफ में रोमांटिक पल बिताएंगे। भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को जल में गुड़हल के फूल मिलाकर अर्पित करें।

 

*मकर राशि*: आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेगा और दांपत्य जीवन में प्यार खिलेगा। भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। स्नान ध्यान के बाद जल में रोली मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

 

*कुंभ राशि*: आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। तांबा, मसूर की दाल, गेहूं, गुड़ का दान करें और गायों को गुड़ खिलाएं।

 

*मीन राशि*: आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। दैनिक कार्यों में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close