छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में नंदकुमार बघेल का इलाज जारी है। आज सीएम बघेल अपने पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे।
सीएम ने X पर लिखा है….“बाबूजी अस्वस्थ है…..चुनाव की गहमागहमी में उनसे मिलने अस्पताल भी नहीं आ पाया था। आज उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा। उनकी जीजीविषा मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रही है।”
बाबूजी अस्वस्थ हैं।
नामांकन से पहले उनसे अस्पताल में मिला था। चुनाव की गहमा-गहमी में उनसे मिलने नहीं आ पाया था।
आज उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचा।
उनकी जिजीविषा मेरे लिए हमेशा प्रेरणा रही है। pic.twitter.com/4Xf3fwdGkt
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 18, 2023
Advertisement




