
नई दिल्ली। ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय को कैंसर हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। लंदन स्थित ब्रिटेन के शाही परिवार के आधिकारिक निवास बकिंघम पैलेस ने सोमवार को एक बयान जारी कर किंग चार्ल्स के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किए पोस्ट में लिखा ‘मैं, भारत के लोगों के साथ किंग चार्ल्स तृतीय के जल्द ठीक होने और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’
बकिंघम पैलेस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि 75 वर्षीय राजा चार्ल्स को कैंसर है और उनका इलाज शुरू हो गया है। किंग चार्ल्स की सभी पब्लिक मीटिंग्स को टाल दिया गया है। पिछले महीने ही किंग चार्ल्स का प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ था। जांच के दौरान उनके शरीर में किसी अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद और जांच कराई गईं तो कैंसर की पुष्टि हुई।
I join the people of India in wishing speedy recovery and good health to His Majesty King Charles III. https://t.co/86mKg9lE1q
— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2024




