[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: पार्षद के लेटरहेड व हस्ताक्षर का फर्जी उपयोग, पैसे लेकर युवक कर रहा था ये कारनामा, आवास से लेकर पेंशन सब की स्वीकृति

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में एक गंभीर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। रायपुर नगर निगम के पार्षद दीपक जायसवाल ने उनके लेटरहेड और हस्ताक्षर के कथित फर्जी इस्तेमाल को लेकर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Raipur News: बदमाशों के हौसले बुलंद…स्कूटी सवार युवती के साथ की 10 लाख की झपटमारी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

पार्षद दीपक जायसवाल के अनुसार, पिछले कुछ समय से ईदगाह भाटा मंगल बाजार स्थित आर्यन चॉइस सेंटर द्वारा उनके लेटरहेड के दुरुपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस प्रशासन की टीम के साथ संबंधित सेंटर में जांच की गई। जांच के दौरान वहां से उनके सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के लेटरहेड भी बरामद हुए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उनके मूल लेटरहेड को स्कैन कर कथित तौर पर फर्जी तरीके से लेटरहेड और हस्ताक्षर का इस्तेमाल विभिन्न शासकीय कार्यों एवं प्रमाण-पत्रों में किया जा रहा था। पार्षद का कहना है कि यह सब उनकी जानकारी और अनुमति के बिना किया गया, जो गंभीर आपराधिक कृत्य है।

MLA Raju Kumar Singh: BJP के इस विधायक को दिल्ली कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, लगाया 25 लाख रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला

Raipur News: उन्होंने आशंका जताई है कि अब तक उनके नाम और हस्ताक्षर का कितने दस्तावेजों में उपयोग हुआ है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। ऐसे में पूरे मामले की फोरेंसिक और तकनीकी जांच कराई जानी चाहिए। पार्षद ने पुलिस से तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उनके नाम और हस्ताक्षर से जारी सभी दस्तावेजों की जांच कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की भी मांग की है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close