नशेड़ी युवक ने दारु और गांजा पीने के लिए मांगा पैसा, नहीं देने पर गाली गलौज कर सख्स को दी जान से मारने की धमकी
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: थाना आजाद चौक पुलिस ने शराब और गांजा पीने के नाम पर पैसा वसूलने वाले आरोपी मयंक तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला खपराभट्टी क्षेत्र का है जहां पीड़ित पप्पू ढीमर ने पुलिस से शिकायत की थी।
प्रार्थी ने बताया कि, 20 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल ठीक कराने के लिए जा रहा था। इस दौरान वह कारी तालाब के पास खड़ा था, तभी आरोपी मयंक तिवारी वहां पहुंचा और उससे 500 रुपए की मांग करने लगा। आरोपी ने कहा कि उसे शराब और गांजा पीने के लिए पैसे चाहिए। जब पीड़ित ने रुपए देने से मना किया तो आरोपी मयंक तिवारी उग्र हो गया और गाली-गलौच करने लगा। यही नहीं, उसने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्कों से मारपीट भी की।
Raipur News: वहीं पीड़ित की शिकायत पर थाना आजाद चौक पुलिस ने गंभीरता से मामला दर्ज किया और तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी मयंक तिवारी पिता राजेश तिवारी, उम्र 26 साल, निवासी खपराभट्टी आमापारा आजाद चौक को 21 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है और आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।




