[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM Sai का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले-महिलाओं की उम्मीदों पर फेरा पानी

प्रविंस मनहर/रायपुरCM Sai : सीएम विष्णु देव साय और अरुण सिंह ने आज रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा में पास नहीं होने के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित किया इस दौरान को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वे “दुखी मन” से इस सम्मेलन में आए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए बुलाए गए विशेष सत्र से पहले देशभर में सकारात्मक माहौल था और माताएं-बहनें खुशी जता रही थीं, लेकिन विपक्ष ने विधेयक पारित नहीं होने दिया। उन्होंने इसे महिलाओं की उम्मीदों पर पानी फेरने जैसा बताया और कहा कि यह एक बड़ा अन्याय है।

Read More : CM Sai का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले-महिलाओं की उम्मीदों पर फेरा पानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वर्षों से महिलाओं के अधिकारों को रोकती आई है और अब परिसीमन का बहाना बनाकर फिर से बाधा डाल रही है।छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बढ़ता प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री ने राज्य में महिलाओं को दिए जा रहे अधिकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में 57 प्रतिशत तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित है राशन कार्ड महिलाओं के नाम पर बनाए जा रहे हैं प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये दिए जा रहे हैं, जिसके लिए अब तक 17 हजार करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close