Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

DGP-IG कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन आज, पीएम मोदी होंगे शामिल, करेंगे देश की सुरक्षा की समीक्षा

रायपुर। DGP-IG Conference 2nd Day: राजधानी रायपुर में चल रही 60वीं DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आज दूसरा दिन है। पहले दिन की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल होंगे। इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य “विकसित भारत: सुरक्षित भारत” पर रणनीति बनाना है, जिसमें देशभर के DGP से चर्चा होगी और महत्वपूर्ण रणनीतिक फैसले लिए जाएंगे।

वहीं आज इस कॉन्फ्रेंस में नक्सलवाद, आंतकवाद,  साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, फोरेंसिक साइंस और AI का पुलिसिंग में इस्तेमाल जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

DGP-IG Conference 2nd Day: प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह देश की सुरक्षा समीक्षा करेंगे, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, IB चीफ, और सभी राज्यों के DGP भी शामिल हैं। सुरक्षा के लिए SPG ने मोर्चा संभाल लिया है, नवा रायपुर को हाई-सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close