Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबर

Durg News: प्रिंसिपल ने हिंदू छात्रों को धार्मिक शिखा कटवाने के दिए आदेश, अब जमकर मचा बवाल

दुर्ग। Durg News: दुर्ग के जे.आर.डी.सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल पर छात्रों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। जहां स्कूल प्रबंधन ने छा6ों को धार्मिक शिखा (चोटी) काटने का आदेश दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ने पर मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं मामला इतना बढ़ गया की पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

दरअसल, छात्रों ने प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, उन्होंने ब्राह्मण और अन्य हिंदू छात्रों को धार्मिक शिखा (चोटी) काटने का आदेश दिया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई। छात्रों का दावा है कि, यह पहली बार नहीं है। प्रिंसिपल अक्सर उन्हें विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित करते हैं। घटना की जानकारी सामने आते ही स्कूल में हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि, परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों को प्रिंसिपल द्वारा कक्षाओं से बाहर निकालने की भी शिकायत की गई है, जिससे छात्रों और उनके अभिभावकों में रोष बढ़ गया।

वहीं मामला बढ़ने पर बजरंग दल के सदस्य भी स्कूल पहुंच गए और प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि, स्कूल प्रशासन धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है और छात्रों को अनावश्यक दबाव में रखा जा रहा है। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद माहौल को शांत कराया गया।

Durg News: बता दें कि, स्कूल के टीजर आरके दुबे ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि, किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करने का कोई उद्देश्य नहीं था। प्रबंधन के अनुसार, केवल लंबे बाल रखने वाले छात्रों को साफ-सुथरे दिखने के लिए बाल कटवाने की सलाह दी गई थी, इसमें किसी विशेष धर्म या समुदाय को लक्षित नहीं किया गया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close