Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सौम्या चौरसिया को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल, लगे 115 करोड़ रुपये की अवैध कमाई के आरोप

रायपुर। CG Liquor Scam Case: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार सौम्या चौरसिया की तीन दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें आज ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि, ED ने 16 दिसंबर को सौम्या चौरसिया को 7 घंटे की पूछताछ के बाद देर शाम गिरफ्तार किया गया था और 17 दिसंबर को ED की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। जहां पूछताछ में मिले जवाबों के आधार पर 3 दिन की रिमांड पर भेजा गया था। जो आज पूरा हो गया।

CG Liquor Scam Case: सौम्या पर ईडी का आरोप है की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री की सचिव रहते हुए उन्होंने शराब घोटाले में 115 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की। एजेंसी का दावा है कि उन्होंने इस दौरान मनमानी नियुक्तियां की और घोटाले को बढ़ावा दिया। मालूम हो की वे पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव रही और निलंबित RAS अधिकारी हैं। वे पहले 570 करोड़ के कोयला घोटाले में जेल जा चुकी हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close