CG NEWS:शिक्षकों के ट्रांसफर पर दीपक बैज का बड़ा बयान,बोले,’ट्रांसफर उद्योग बन गया है

प्रविंस मनहर/रायपुर – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने शिक्षक ट्रांसफर को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ट्रांसफर के नाम पर वसूली की जा रही है। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने शिक्षक ट्रांसफर को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर शिक्षकों का ट्रांसफर करना ही था,तो यह प्रक्रिया नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से पहले क्यों नहीं की गई?
सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब ट्रांसफर के नाम पर वसूली और पैसे कमाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ट्रांसफर को एक तरह का ‘उद्योग’ बनाने की कोशिश कर रही है। दीपक बैज ने कहा कि शिक्षकों के ट्रांसफर में पारदर्शिता होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया स्पष्ट नियमों के तहत की जानी चाहिए।




