नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध प्रदर्शन, 29 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी
रायपुर। Raipur News: रायपुर में छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन अपने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रथम चरण में 11 दिसंबर को ज्ञापन सौंपा गया। तो वहीं द्वितीय चरण में 12 से 14 दिसंबर तक नर्सिंग कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। तृतीय चरण में 17 दिसंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से 12 बजे तक एक घंटे का प्रदर्शन हो रहा है, जबकि चतुर्थ चरण में 29 से 31 दिसंबर तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की योजना है।
बता दें कि, इसमें प्रमुख मांगे है कि स्टाफ नर्स का ग्रेड-पे 4800, नर्सिंग सिस्टर का 5400, सहायक नर्सिंग अधीक्षक का 6600, उपनर्सिंग अधीक्षक का 7600 और नर्सिंग अधीक्षक का 8600 किया जाए। रिक्त पदों पर संविदा और कलेक्टर दर पर कार्यरत स्टाफ नर्स को नियमित भर्ती या समान काम-समान वेतन का आदेश। कलेक्टर दर पर स्टाफ नर्स को उच्च कुशल श्रेणी में लगभग 14,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाए।
Raipur News: वहीं डॉ. रीना राजपूत ने कहा कि,ये मांगें पिछले 10 वर्षों से लंबित हैं आंदोलन के तहत आज अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया गया।




