Breaking news
Advertisement
खेलबड़ी खबर

आज आईपीएल में कोलकाता से भिड़ेगी हैदराबाद, ऐसी हो सकती है दोनों टीमें

चेन्नई। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज तीसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेंगी। पिछले सत्र में डेविड वार्नर की अगुवाई वाली हैदराबाद की टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी। वहीं, इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता की टीम पांचवें नंबर पर रही थी। आइए जानते हैं इस मैच में दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन कैसा हो सकता है?

हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए लिमिटेड ओवर सीरीज में जॉनी बेयरस्टो ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में कप्तान डेविड वार्नर के साथ वह हैदराबाद के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे। नंबर तीन पर मनीष पांडे और चार पर केन विलियमसन खेलेंग। इसके अलावा केदार जाधव, अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा को मौका मिल सकता है। गेंदबाजों की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार पेस अटैक को लीड करेंगे। पिछले साल चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उनका साथ टी नटराजन और संदीप शर्मा देंगे। इसके अलावा राशिद खान भी कोलाकात के बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (संभावित टीम)
डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, केदार जाधव, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा और टी नटराजन

कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित टीम)
नितिश राणा, शुभमन गिल, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, आंद्रे रसल,पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, कमलेश नागरकोटीध्हरभजन सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close