Breaking news
Advertisement
क्राइमदेश

खौफनाक वारदात : मां ने 6 बच्चों को कुएं में फेंका, सभी की मौत, इस कारण दिया वारदात को अंजाम

महाराष्ट्र। रायगढ़ जिले में एक महिला ने अपने ही 6 बच्चों को कुएं में फेंक कर उनकी जान ले ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला ने अपने पति से हुए विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया। वह खुद भी कुएं में कुद गई थी, हालंकि ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।

जिले के महाड तहसील के एक गांव में रहने वाली रूना नाम की महिला का अपने पति चिखुरी साहनी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्से में महिला ने अपने छह बच्चों को एक कुएं में फेंक दिया। इसके बाद वह भी कुएं में कूद गई। इस हादसे में सभी छह बच्चों की मौत हो गई। जबकि, महिला को गांव के लोग बचाने में कामयाब रहे।

रिपोर्ट के अनुसार, रूना का पति शराब पीने का आदि है। वह हर दिन शराब पीकर नशे में धुत्त रहता है और पत्नी रूना से मारपीट करता है। सोमवार को भी रूना का अपने पति से झगड़ा हो गया था। रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर रूना ने ये कदम उठा लिया। रूना की 5 बेटियां और एक बेटा था। रूना की सबसे बड़ी बेटी लगभग 10 और छोटी बेटी महज 1.5 साल की थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार जेंडे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close