छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, ED ने 29 हज़ार 800 से अधिक पन्नों का अंतिम चालान किया पेश, शुरू होगा केस का ट्रायल
रायपुर। CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ से इस वक़्त की सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां बहु चर्चित शराब घोटाले मामले में ED ने कोर्ट में अंतिम चालान पेश किया है। जिसमें लगभग 29 हज़ार 800 से अधिक पन्नों का चार्जशीट पेश हुआ।
CG Liquor Scam: बताया गया कि, इस मामले में अब तक 80 से अधिक आरोपियों के खिलाफ चालान पेश हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक चालान पेश हुआ है। वहीं अब कहा जा रहा है कि, अंतिम चालान पेश होने के बाद केस का ट्रायल शुरू होगा।
Advertisement




