Breaking news
Advertisement
क्राइमदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ के बाद उपद्रव, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति

पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड स्थित मजगामा हाट तनाव और अफरातफरी का केंद्र बन गया। एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की घटना के बाद अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और उपद्रव शुरू कर दिया। देखते ही देखते आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ होने लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और अब जिला प्रशासन ने हालात सामान्य होने का दावा किया है।

पूर्णिया: सुबह करीब पांच बजे मजगामा हाट का माहौल अचानक बिगड़ गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक व्यक्ति धार्मिक स्थल में घुसा और वहां तोड़फोड़ करने लगा। उसे रोकने गए व्यक्ति की भी पिटाई कर दी गई। कुछ ही देर में खबर गांवभर में फैल गई और भीड़ जमा होने लगी। भीड़ के गुस्से ने उपद्रव का रूप ले लिया।

कुछ असामाजिक तत्वों ने सड़क पर आगजनी शुरू कर दी और दो दुकानों को भी आग के हवाले कर दिया। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को आत्मरक्षा में बल प्रयोग और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान पथराव में कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। वहीं, झड़प में स्थानीय व्यक्ति ओमप्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया के साथ-साथ किशनगंज से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। अमौर, बायसी, डगरुआ, कसबा, कोचाधामन और किशनगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की।

डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत ने घटनास्थल का दौरा किया। डीएम ने कहा कि मजगामा की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और उपद्रव फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि, पुलिस मुख्यालय की प्रेस विज्ञप्ति में हवाई फायरिंग की पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और फिलहाल स्थिति शांत है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close