Breaking news
Advertisement
अजब गजब

‘मैं बहुत बड़ी मछली हूं…’, तालाब में फंसे भाजपा नेता, वीडियो देख आप की भी छुट जाएगी हंसी

नागालैंड के भाजपा नेता तेमजेन इम्ना अलॉन्ग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह तालाब में फंसे नजर आ रहे हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर इसका वीडियो साझा किया है। जिसमें वह एक तालाब में फंसे हुए हैं और बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें उनके सहयोगी भी मदद कर रहे हैं। हालांकि, बाद में वह तालाब से बाहर निकल ही आते हैं।

राज्य के उच्च शिक्षा और आदिवासी मामलों के मंत्री अलॉन्ग ने रविवार की सुबह यह वीडियो साझा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अलॉन्ग तालाब में फंसे हुए हैं और पेट के बल बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं। बाद में कीचड़ से लथपथ होकर वह बाहर निकलते हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आज जेसीबी का टेस्ट था। यह सब एनसीएपी रेटिंग के बारे में है। गाड़ी खरीदने से पहले एनसीएपी रेटिंग जरूर देखें। क्योंकि यह आपकी जान का मामला है।” सोशल मीडिया पर उनके वीडियो पर उनके समर्थक तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close