Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

राज्यपाल ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक, सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक तथा गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया।

राज्यपाल ने जिन अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया उनमें जिला राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला कांकेर के निरीक्षक लक्ष्मण केवट, जिला बिलासपुर के उप निरीक्षक पिल्लुराम मंडावी, जिला कांकेर के उप निरीक्षक जोगीराम पोड़ियाम, जिला बीजापुर के उप निरीक्षक हिड़मा पोड़ियाम, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद कुड़ियाम, सहायक उप निरीक्षक बलराम कश्यप, सहायक उप निरीक्षक लच्छिन्दर कुरूद, उप निरीक्षक सुरेश जव्वा, प्रधान आरक्षक बीजूराम मज्जी, आरक्षक स्व. बुधराम हपका, प्रधान आरक्षक सुशील जेट्ठी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण मरपल्ली, प्रधान आरक्षक बड़दी धरमैया, प्रधान आरक्षक लीलाम्बर भोई, प्रधान आरक्षक अजय कुमार बघेल, आरक्षक मंगलू कुड़ियाम, आरक्षक छत्रपाल साहू, आरक्षक मंगलू कोवासी, आरक्षक मुकेश कलमू, आरक्षक रमेश पेरे, जिला जशपुर के उप पुलिस अधीक्षक शेरबहादुर सिंह ठाकुर, जिला बस्तर के उप निरीक्षक अरूण कुमार मरकाम, जिला कोरबा के सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा को प्रदान किया गया। आरक्षक स्व. बुधराम हपका का पुलिस वीरता पदक उनकी पत्नी ने प्राप्त किया।

इसी तरह विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक जिला दंतेवाड़ा रेन्ज के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप को प्रदान किया गया। सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक नेहा चंपावत पुलिस महानिरीक्षक, राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो, नई दिल्ली, सुरजन राम भगत सेनानी, 22 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ बल जिला-कांकेर, भावना पाण्डेय जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भिलाई, उप निरीक्षक गनपत प्रसाद पाण्डेय जिला गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, कंपनी कमांण्डर तेलेस्फोर मिंज 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ बल सकरी-बिलासपुर, सहायक सेनानी राजेश कुमार शर्मा 9वी वाहिनी छत्तीसगढ़ बल जिला दंतेवाड़ा, प्लाटून कमांडर थाक बहादुर सोनी प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ बल भिलाई, प्रधान आरक्षक वेद कुमार मंडावी यातायात कार्यालय जिला कांकेर, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह यातायात बिलासपुर, उप सेनानी प्रकाश टोप्पो 15वी वाहिनी छत्तीसगढ़ बल जिला बीजापुर को प्रदान किया गया।

इसी तरह गृह व नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक संभागीय सेनानी नगर सेना रायपुर संभाग अनिमा एस. कुजूर, कंपनी क्वार्टर मास्टर नगर सेना धमतरी मदनलाल एवं नगर सेना कोरबा के सैनिक चन्द्रिका सिंह कंवर को प्रदान किया गया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close