Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़राजनांदगाँव

CG NEWS : पूर्व नपा अध्यक्ष की गिरफ्तारी कभी भी, रेलकर्मी सुसाइड का है मामला, एक महिला सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ में रेलकर्मी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, इनमें एक महिला भी शामिल है। चारों के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज है। युवक ने इन चार लोगों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद डोंगरगढ़ पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, 5-6 अक्टूबर की दरमियानी रात को डोंगरगढ़ के टिकरापारा वार्ड नंबर 3 निवासी रेलवे कर्मचारी विजय नेताम ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। अगले दिन फांसी पर लटकी हुई उसकी लाश मिली। वहीं पास से एक सुसाइट नोट भी मिला था। सुसाइड नोट में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तरुण हथेल सहित उसके भाई गब्बर हथेल, अरविंद हथेल और सोनम साहू के नाम का जिक्र था। तरुण हथेल VHP का जिला संयोजक भी है।

सुसाइड नोट में विजय ने लिखा था कि मेरे पिता जी ने इनसे काफी पहले कर्ज लिया था। जिसे मैंने ब्याज सहित चुका दिया है। इसके बावजूद मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। परेशान किया जाता है। जिससे तंग आकर मैं खुदकुशी कर रहा हूं। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर ही जांच शुरू की थी। जांच और परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close