[t4b-ticker]
Advertisement
crimeउत्तरप्रदेशट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Lallan Singh Encounter : 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 7 मर्डर समेत कई संगीन थे दर्ज

सहारनपुर। Lallan Singh Encounter :  उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के कुख्यात अपराधी और 1.25 लाख रुपये के इनामी बदमाश लल्लन सिंह को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान हुई। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

Ambedkar Hospital News: अम्बेडकर अस्पताल में चोरों का आतंक, इलाज कराने आई महिला के बैग से 50 हजार किए पार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम इलाके में सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों वाले बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में लल्लन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बिहार के समस्तीपुर जिले का निवासी लल्लन सिंह कई गंभीर अपराधों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।  जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी पर हत्या, बैंक डकैती, कैश वैन लूट, हथियार लूट और पुलिसकर्मियों पर हमले सहित कई संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज थे। वह सात हत्याओं के मामलों में भी आरोपी था। मृतकों में दो पुलिस उपनिरीक्षक, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड शामिल बताए जाते हैं।

Cyber ​​Fraud: नौकरी का झांसा देकर चेन्नई ले जाई गई छत्तीसगढ़ की 3 युवतियां, वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार

Lallan Singh Encounter : वर्ष 2022 में वाराणसी में एक पुलिस उपनिरीक्षक को गोली मारकर उनकी सरकारी पिस्टल लूटने की चर्चित वारदात में भी उसका नाम सामने आया था। इसके अलावा चंदौली और आसपास के क्षेत्रों में हुई कई लूट और फायरिंग की घटनाओं में भी उसकी कथित संलिप्तता रही है। पुलिस का कहना है कि लल्लन सिंह अपने गिरोह और परिजनों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। उसके मारे जाने को संगठित अपराध के खिलाफ अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close