Judge Transfer List 2025: हाईकोर्ट के 14 जजों का तबादला, बदले गए एमपी-सीजी के भी न्यायाधीश, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। Judge Transfer List 2025: पुलिस महकमे में तबादले के बाद अब हाईकोर्ट के जजों का तबादला हुआ है। दरअसल, कल सोमवार यानी 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। जिसमें देशभर में कई हाईकोर्ट के 14 जजों के तबादले की सिफारिश की गई। जिसके बाद सभी जजों के तबादले के आदेश जारी किए गए।
Judge Transfer List 2025: बता दें कि, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल का इलाहाबाद हाईकोर्ट में तबादला किया गया है। तो वहीं मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस अतुल श्रीधरन का छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तबादला किया गया है। जो जल्द ही अपने-अपने नवनियुक्त उच्च न्यायालयों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
यहां देखें पूरी लिस्ट
न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति संजय अग्रवाल : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति जे. निशा बानू : मद्रास हाईकोर्ट से केरल हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति दिनेश मेहता एवं अवनीश झिंगन : राजस्थान हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति अरुण मोंगा : दिल्ली हाईकोर्ट से केरल हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह : इलाहाबाद हाईकोर्ट से मद्रास हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल : इलाहाबाद हाईकोर्ट से कोलकाता हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति मनवेन्द्रनाथ राय : गुजरात हाईकोर्ट से आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति डोनाडी रमेश : इलाहाबाद हाईकोर्ट से आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति संदीप नटवरलाल भट्ट : गुजरात हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति चन्द्रशेखरन सुधा : केरल हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति तारा वितस्ता गंजू : दिल्ली हाईकोर्ट से पटना हाईकोर्ट
न्यायमूर्ति सुभेंदु सामंता : कोलकाता हाईकोर्ट से आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट




