छत्तीसगढ़
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निकली शिक्षकों की भर्ती, इस तरह से करें आवेदन

दंतेवाड़ा। जिले के चारो विकासखण्ड गीदम, दन्तेवाड़ा, कुआकोण्डा एवं कटेकल्याण के अन्तर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती होने जा रही है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रधान अध्यापक (मा.शा.), शिक्षक (हिन्दी/संस्कृत, अंग्रेजी/कला, गणित, विज्ञान), प्रधान अध्यापक (प्रा.शा.), सहायक शिक्षक (अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान), व्यायाम शिक्षक, एवं ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-02 सहायक ग्रेड-03 शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय पदों की भर्ती होगी।
इच्छूक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन 1 नवम्बर 2021 तक कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिले के इस वेबसाइट www.dantewada.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
Advertisement




