Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देशबड़ी खबरमौसमरायपुर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मंडौस का असर, राजधानी समेत कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी, अगले 3 दिनों में और बढ़ेगी ठिठुरन

रायपुर। देश के कुछ हिस्सों में आए चक्रवाती तूफान मंडौस की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास कई क्षेत्रों में कल से बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह राजधानी रायपुर में थोड़ी बूंदाबांदी हुई, इसके साथ ही बस्तर, दुर्ग समेत कई जिलों में बारिश हुई । प्रदेश के कई जिलों में आज भी बूंदाबांदी होने के आसार दिख रहे हैं। बदले मौसम की वजह से प्रदेश में तापमान में गिरावट होने लगी है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान मंडौस का अवशेष अवदाब के रूप में परिवर्तित होकर उत्तर तमिलनाडु के ऊपर वेल्लोर से 30 किलोमीटर दूर, कृष्गिणागिरी से 120 किलोमीटर दूर पर स्थित है। इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। प्रदेश में काफी मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बादल छाए हुए हैं।

प्रदेश में आज यानी 11 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी भाग में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं तथा मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के दक्षिणी भाग में आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है साथ ही एक-दो स्थानों पर बस्तर संभाग के जिलों में वर्षा भी हो सकती है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले 3 दिनों में दो से 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने तथा उत्तरी भाग में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

इन जिलों में तापमान में आई गिरावट

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में आज 8:30 बजे तक जो तापमान दर्ज हुआ, उसमें सबसे कम तापमान सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में है। कोरिया में तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं राजधानी रायपुर में 19 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 17.6, बस्तर में 18.2 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close