[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी घमासान तेज, दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है  जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। (West Bengal Assembly Elections) 7 जिलों के 142 सीटों पर मतदान होना है, उसमें से 23 सीटों पर महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार सोमवार शाम को खत्म हो गया। बुधवार को होने वाला मतदान चुनाव की दिशा और सत्ता का रास्ता तय करेगा। इससे पहले 23 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव हुए थे जिसमें 152 सीटों पर रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था।

Read More:  CG 10th-12th Board Result: कल जारी होंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी जानकारी

वहीं अंतिम चरण के चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में मतदाताओं से बेझिझक (West Bengal Assembly Elections)  वोट डालने की अपील की है। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, “29 तारीख को बेखौफ होकर मत डालने जाइए, दीदी के गुंडों की चिंता मत कीजिए। चुनाव आयोग ने चप्पे-चप्पे पर CRPF बैठा रखी है। शाह ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि, “आज मैं बोलकर जाता हूँ, चुनाव के बाद भाजपा सरकार आने वाली है, फिर भी 60 दिनों तक CAPF यहीं रहने वाली है।”  दूसरे ओर ममता बनर्जी ने भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाया है और जीत का दावा करते हुए दो-तिहाई बहुमत की बात कही है।

Read More: Viral Video: नियम जीते लेकिन मर गई इंसानियत, पैसे निकलवाने के लिए मांगा सबूत, तो बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई

Bengal Election 2026: बता दें कि, दूसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने राज्य भर में 1,543 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं उत्तरी 24 परगना के भाटपारा में भाजपा उम्मीदवार के आवास के बाहर गोलीबारी में CISF जवान घायल हो गया। जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close