Breaking news
Advertisement
crimeदेशदेश-विदेश

पुल के नीचे मिली महिला की हत्या कर फेंकी लाश, गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस जीप तोड़ी

कुढनी थाना क्षेत्र के गरहुआं गांव में पुल के नीचे 30 वर्षीया अज्ञात महिला का शव मिला

हाइलाइट्स
हत्या के बाद शव को बेरहमी से फेंका गया, घटनास्थल पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिले
ग्रामीणों का पुलिस की जांच से आक्रोश, पुलिस जीप को किया क्षतिग्रस्त
पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू की, पहचान के लिए आसपास के इलाके में छानबीन

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढनी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह गरहुआं गांव के पास पुल के नीचे 30 वर्षीय एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसे बेरहमी से हत्या कर दिया गया था। घटना ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैला दिया है।

सुबह ग्रामीणों ने सड़क पर खून के धब्बे देखे और जब उन्होंने जांच की तो महिलाओं का शव पुल के नीचे पड़ा मिला। घटना की खबर तेजी से फैल गई और सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। मृतका शादीशुदा लगती है, लेकिन पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू की। डीएसपी वेस्ट-2, अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि हत्या के बाद शव को पुल के नीचे फेंका गया है, जिसके इलाके में खून और घसीटने के निशान मिले हैं।
अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज और ग्रामीणों के बयानों की जांच कर रही है। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। मौके पर जब पुलिस जांच कर रही थी, तो स्थानीय गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस जीप को तोड़ दिया, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया।
पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और अपराधियों को जल्द पकड़ने का दावा किया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close