छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरसूरजपुर
रिश्ते हुए तार-तार, चाचा ने अपनी ही नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, खुलासा होते ही परिजनों के उड़े होश
सूरजपुर। Surajpur Rape Case: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात सामने आई है। जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।
दरअसल जयनगर थाना क्षेत्र के पंचायत सचिव ने रिश्ते में अपनी भतीजी को घुमाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। मामले की शिकायत पर आरोपी पंचायत सचिव व रिश्ते में चाचा के विरुद्ध पास्को एक्ट व अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।
Surajpur Rape Case: फिलहाल मामले का आरोपी ग्राम पंचायत का सचिव व रिश्ते में चाचा फरार है जिसकी पताशाजी की जा रही है। सचिव के द्वारा किए गए इस कृत्य ने मानवता को कलंकित कर दिया है। घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश का माहौल है।
आरोपी चाचा
Advertisement




