बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘कुली’ का जलवा बरकरार, सात दिनों में किया इतने करोड़ का कलेक्शन
नई दिल्ली। Coolie Box Office Collection: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस में जलवा बिखेरे हुए हैं। इस फिल्म को रिलीज हुई एक सप्ताह हो गए हैं। देश भर में सभी भाषाओं को मिलाकर ₹222.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रिलीज़ के सातवें दिन, फिल्म ने सभी भाषाओं में ₹6.50 करोड़ कमाए।
बता दें कि, ‘कुली’ 14 अगस्त को रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने पहले दिन ₹65 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी, जिसमें से अकेले तमिल भाषा से ₹44.5 करोड़ आए थे। दूसरे दिन फिल्म ने देश में ₹54.75 करोड़ का कलेक्शन किया। कुली की नजरें Saiyaara के 547 करोड़ और Chhaava के 807 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे करने की है। कुली का 5 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 385 करोड़ पहुंच गया है।
Coolie Box Office Collection: इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है और यह रजनीकांत की 171वीं फिल्म है। फिल्म में नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र और सत्यराज जैसे बड़े कलाकार भी हैं। आमिर खान ने भी फिल्म में एक कैमियो किया है और सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।




