Breaking news
Advertisement
big breakingट्रेंडिंग-न्यूज़देशबंगलादेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

शेख हसीना मानवता के खिलाफ अपराधों की दोषी करार, सुनाई गई मौत की सजा

Sheikh Hasina Verdict: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ मानवता-विरोधी कथित अपराधों का दोषी मानते हुए इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (आईसीटी) ने तीन जजों की ट्रिब्यूनल ने इस मामले में शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई है। ट्रिब्यूनल ने उन्हें 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हत्याओं का मास्टरमाइंड कहा है।

बता दें कि, शेख हसीना को हत्या के लिए उकसाने और हत्या का आदेश देने में दोषी माना गया है। कोर्ट ने दूसरे आरोपी पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान को भी 12 लोगों की हत्या का दोषी माना और फांसी की सजा सुनाई। तीसरे आरोपी पूर्व IGP अब्दुल्ला अल-ममून को 5 साल के जेल की सजा सुनाई गई है।

Sheikh Hasina Verdict: बांग्लादेश में हिंसा का दौर जारी है। कई जगह आगजनी और पथराव हुआ।बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना मानवता के खिलाफ 5 अपराधों में से 3 में दोषी करार दी गई हैं। फिलहाल दोनों नेता बांग्लादेश से फरार हैं और पिछले 15 महीने से भारत में रह रहे हैं। वहीं शेख हसीना के कोर्ट में फैसले को लेकर हिंसा जारी है। जिसे देखते हुए सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। इसके साथ ही ढाका में करीब 15,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है और साथ उन्हें प्रदर्शनकारियों में सीधे गोली चलाने के आदेश दिए गए।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close