Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना संकटः इस बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किए इतने रुपए…जानिए कौन है महिला

रायपुर। कोरोना संकट से देश को उबारने के लिए लगातार लोग आगे आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ समेत देशभर में लोग पीएम और सीएम राहत कोष में पैसा जमा कर सरकार की मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में फिंगेश्वर जनपद के गांव सरगोड़ की एक बुजुर्ग किसान महिला राधाबाई सिन्हा ने दस हजार रुपए की मदद मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा की है।

85 वर्षीय राधाबाई सिन्हा ने बताया कि यह मदद उन्होंने पुरखों द्वारा तैयार की गई रामकोठी के धन से की है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों की मदद के लिए उनके पूर्वजों ने परिवार में रामकोठी बनाई है, जिसमें वे अपनी खरीफ खेती की आमदानी का दसवां हिस्सा निकालते हैं। इसी रामकोठी से गांव और परिवार में होने वाले धार्मिक और मांगलिक आयोजन के साथ जरूरतमंदों की मदद में भागीदारी निभाई जाती है।

राधाबाई का कहना है कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने किसानों की चिंता की है। संकट की इस घड़ी में भी किसान और किसानी को संवारने अपना वचन पूरा करने जा रही है, ऐसे में कोरोना के खिलाफ सरकार की जंग में साथ देना हम किसानों का फर्ज है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close