[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Threat To Youth Congress Candidate: युवा कांग्रेस प्रत्याशी को मिली जान से मारने की धमकी, इंस्टाग्राम मैसेज से मचा हड़कंप

कोरबा। Threat To Youth Congress Candidate: कोरबा जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से युवा कांग्रेस के एक प्रत्याशी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

IPS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 15 IPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

जानकारी के अनुसार, युवा कांग्रेस से जुड़े अदनान मेमन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह संगठन के चुनाव में प्रत्याशी हैं और पार्टी के कार्यों के सिलसिले में उनका रायपुर आना-जाना लगा रहता है। इसी दौरान उन्हें इंस्टाग्राम पर एक अज्ञात आईडी से आपत्तिजनक भाषा में संदेश भेजकर रायपुर में गोली मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित का कहना है कि धमकी मिलने के बाद वह और उनका परिवार डरे हुए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि संगठनात्मक गतिविधियों के दौरान उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। ऐसे में उन्होंने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की पहचान कर तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Delhi Crime News: हत्या की सनसनीखेज वारदात… युवक का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, फिर भी नहीं भरा मन तो दागी एक के बाद एक कई गोलियां

Threat To Youth Congress Candidate: शिकायत में संबंधित इंस्टाग्राम आईडी की तकनीकी जांच कर धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर एंगल से भी पूरे प्रकरण की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आरोपी की पहचान होने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close