[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देश-विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में 126 साल में आया सबसे बड़ा भूकंप, कई इमारतें क्षतिग्रस्त, 10 हजार लोगों की मौत की आशंका

वेनेजुएला। Venezuela Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। वेनेजुएला में बुधवार शाम 6.34 बजे 7.2 और 6.35 बजे 7.5 तीव्रता के दो झटके आए। उस समय भारत में गुरुवार तड़के 3.34 और 3.35 बजे थे। इसे पिछले 126 वर्षों में देश में दर्ज सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक माना जा रहा है।

Bhilai Crime News: तेजी से बढ़ रहा अपराध का ग्राफ… धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

घरों और कार्यालयों से बाहर निकले लोग

भूकंप का केंद्र राजधानी काराकस के पश्चिमी क्षेत्र के आसपास बताया गया है। तेज झटकों के कारण राजधानी समेत कई इलाकों में लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई इमारतों में दरारें आने और कुछ संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं। भूकंप के दौरान लोग जान बचाने के लिए घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 290 किलोमीटर पश्चिम में आए। इससे कई शहरों में इमारतें गिर गईं या खतरनाक तरीके से झुक गईं।

700 से अधिक लोग घायल

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। राहत और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, मुख्य भूकंप के बाद अब तक करीब 20 आफ्टरशॉक दर्ज किए जा चुके हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने और क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की सलाह दी है।

आपदा विश्लेषण एजेंसियों द्वारा जारी शुरुआती आकलन में बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक लोगों के मारे जाने की संभावना लगभग 44 प्रतिशत तक बताई गई है, जबकि कुछ आकलनों में एक लाख तक मौतों की आशंका भी व्यक्त की गई है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा है कि वास्तविक स्थिति का पता विस्तृत सर्वेक्षण और राहत कार्य पूरा होने के बाद ही चल सकेगा।

E-Zero FIR: अब थाने जाने की जरूरत नहीं, देश के किसी भी कोने से घर बैठे दर्ज कर सकते हैं ई-जीरो FIR, देशभर में होगा लागू

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला सरकार ने आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र सक्रिय कर दिया है। सेना, आपदा प्रबंधन एजेंसियां और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। कई इलाकों में बिजली और संचार सेवाएं भी प्रभावित होने की सूचना है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों तक आफ्टरशॉक जारी रह सकते हैं, इसलिए प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। फिलहाल बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close