CG Road Accident: भीषण हादसा…दुर्गा पूजा देखने निकले दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम
पखांजूर। CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक दुर्गा पूजा देखने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों की जान चली गई।
PV-42 और सोहगांव के बीच हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 11 से 12 बजे के बीच PV-42 और सोहगांव के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौत हो गई।
रातभर परिजन करते रहे तलाश
बताया जा रहा है कि दोनों युवक दुर्गा पूजा देखने के लिए निकले थे। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए। परिवार के लोग रातभर युवकों के लौटने का इंतजार करते रहे और उनकी खोजबीन करते रहे। लेकिन सुबह राहगीरों से सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार को इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिली।
दोनों युवक PV-39 के निवासी
इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक PV-39 के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। घटना की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जिन परिवारों के बच्चे दुर्गा पूजा देखने निकले थे, वहां खुशियों की जगह मातम छा गया।
CG Road Accident: यह हादसा पखांजूर थाना क्षेत्र में हुआ है। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। सड़क हादसे ने एक बार फिर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और गति नियंत्रित रखने की जरूरत को सामने ला दिया है। दो युवकों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।




